झारखंड के 14 जिलों में आज बारिश की संभावना

रांची में आज पूेरे दिन बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार गर्जन और वज्रपात के साथ एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज हो सकती है। (फाइल फोटो)

झारखंड के 14 जिलों में गुरुवार को बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के शेष हिस्सों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है।

वहीं, रांची में आज पूेरे दिन बादल छाए रहेंगे। साथ ही दिन में एक से दो बार गर्जन और वज्रपात के साथ एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक, अभिषेक आंनद ने बताया कि राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय है। इसके कारण राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

राज्य के इन जिलों में सावन में भी नहीं हुई भरपूर बारिश

राज्य के आठ जिले ऐसे हैं जहां सावन के महीने में सामान्य से 10 प्रतिशत से ज्यादा कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसमें चतरा में 10, गोड्डा में 15, गुमला 28, खुंटी और पाकुर में 16, सराइकेला-खरसावां में 19, सिमडेगा में 23 और पश्चिमी सिंहभूम में 13 प्रतिशत तक कम बारिश हुई। इससे यहां वर्षा आधारित खेते व्यवस्था को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का हाल

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून की स्थिति सामान्य रही है। राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। वहीं एक से दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिकाटिया (देवघर) में 191 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here