कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। जिसमें गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह, चतरा से कृष्णा नंद त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है। गोड्डा सीट पर दीपिका पांडे सिंह का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे से होगा। वहीं चतरा में कृष्णानंद त्रिपाठी के सामने भाजपा के कालीचरण सिंह की चुनौती है। धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस की अनुपमा सिंह को भाजपा के ढुलु महतो से मुकाबला करना होगा। 

हाल ही में कांग्रेस ने अपने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की, जिसमें जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। जेपी अग्रवाल को पार्टी ने चांदनी चौक से और उत्तर पश्चिम सीट से उदित राज को मौका दिया है। दिल्ली के अलावा कांग्रेस ने पंजाब की छह सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here