दिल्ली: 7 मार्च को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी है। कुछ दिन से भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। वहीं आज दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के रवाना हो गए हैं। 

स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक होगी- पूर्व सीएम 

बैठक को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, टिकट वितरण के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की यह अंतिम बैठक होगी। उसके बाद सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में सभी नाम दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि, बहुत जल्द CEC की बैठक में नामों पर फैसला कर लिया जाएगा। 

हमारी रणनीति में कोई बदलाव नहीं

BJP की सूची के आने के बाद, क्या कांग्रेस अपनी रणनीति बदल लेगी। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम बघेल ने बताया कि, हमारी रणनीति में कोई बदलाव नहीं होगा। जो नाम PEC ने तय किए, सर्वे में हैं, उन्हीं पर मुहर लगेगी। जल्द ही सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय होंगे। 

महिलाओं और किसानों को राज्य सरकार देगी राशि

बता दें, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त 7 मार्च को दी जाएगी। वहीं किसानों की बात की जाए तो इन्हें 12 मार्च को राशि मिलेगी। किसानों को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, यह छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ धोखा है। किसानों को राशि पंचायतों में देने की बात की गई थी। लेकिन 1 महीने तक किसानों को पैसा नहीं मिला, दिसंबर में अनुपूरक बजट पेश किया गया था और 4 मार्च तक इन्हें इनका पैसा नहीं मिला है।

महिलाओं को राशि देने को लेकर पूर्व सीएम बघले बोले कि, महतारी वंदन योजना का लाभ 70 लाख महिलाओं को ही क्यों ? प्रदेश की 3 करोड़ में आधी जनसंख्या महिलाओं की है। विधानसभा चुनाव के समय कहा था कि, भूपेश और रमन की पत्नी को भी देंगे, अब क्या हो गया है। अब सिर्फ महिलाएं फॉर्म भरने के लिए धक्का खा रही हैं। लोकसभा के बाद आधे से अधिक नाम काट दिए गए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here