कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

स्पाइसजेट एयरलाइन के लिए कठिन समय जारी है। आज सुबह ही कंपनी के दिल्ली से दुबई जा रहे एक विमान की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। अब खबर आई है कि कांडला-मुंबई के बीच स्पाइसजेट के क्यू400 एयरक्राफ्ट की आज ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया गया है कि एयरक्राफ्ट की बाहरी खिड़की सामान्य से ज्यादा दबाव के कारण चिटक गई थी। हालांकि, पायलटों ने इसकी सुरक्षित लैंडिंग करा ली। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here