एग्जिट पोल 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में फिर खिलेगा कमल!

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। गुजरात में आज दूसरे चरण की वोटिंग हुई। अब नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। लेकिन इससे पहले एक्जिट पोल आने लगे हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल गुजरात में 27 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार सरकार बनाती दिख रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।

गुजरात की जनता को मोदी पर भरोसा

गुजरात में कुल 182 सीटें हैं। पांच एग्जिट पोल के अनुसार यहां बीजेपी फिर से सत्ता में लौट रही है। गुजरात में कुल 182 सीटें हैं। एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार यहां बीजेपी को 128-140 सीटें, कांग्रेस को 31-43 सीटें, आप को 3-11 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

गुजरात विधानसभा चुनावों में टीवी 9 ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा द्वारा 125 से 130 सीटें जीतने का दावा किया है। कांग्रेस को यहां 40 से 50 सीटें मिल सकती है। यहां आम आदमी पार्टी को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं। एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में फिर से भाजपा के जीतने का अनुमान है। भाजपा को राज्य में 131-151 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 16-30 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं आम आदमी पार्टी को 9-27 सीटें मिल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में कांटे की लड़ाई

हिमाचल प्रदेश में कांटे की टक्कर है। दोनों पार्टियों एक्जिट पोल में बराबरी पर हैं। न्यूज24-टुडेज चाणक्या के एनालिसिस में भाजपा और कांग्रेस को 33-33 सीटें, अन्य को 02 सीटें मिलने के अनुमान हैं। इंडिया न्यूज-जन की बात की एक्जिट पोल में 32-40 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 27-34, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।

टीवी9 ने हिमाचल पोल में भाजपा को 33 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 31 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रखा गया है। वहीं आम आदमी पार्टी को 00-00 सीटें, जबकि अन्य को 04 सीटें मिलती दिख रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here