गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का हेयर स्टाइल चर्चा में

ओलिंपिक के इतिहास में 121 साल बाद एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा अब अपने हेयर स्टाइल से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर फैन लंबे बालों वाली उनकी पुरानी तस्वीर शेयर कर रहे हैं। हालांकि टोक्यो ओलिंपिक में जाने से पहले हरियाणा के पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा ने बाल कटवा लिए थे। हेयर स्टाइल को लेकर नीरज चोपड़ा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान या क्रिकेटर इशांत शर्मा में से किससे प्रेरित होकर लंबे बाल रखे। उसमें नीरज कहते हैं यह उनका खुद का स्टाइल है। उन्हें खुद ऐसे बाल रखना पसंद है।

टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल दिखाते हुए नीरज चोपड़ा।

टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल दिखाते हुए नीरज चोपड़ा।

नीरज बोले- मेरे लिए लुक से पहले स्पोर्ट्स
नीरज चोपड़ा ओलिंपिक में मेडल जीतने के लिए कान्फिडेंट थे। हालांकि वे लंबे बाल रखने के भी शौकीन थे। नीरज चोपड़ा ने कहा कि पिछली कुछ प्रतियोगिता से मुझे लंबे बालों की वजह से परेशानी हो रही थी। बालों में पसीना आता और यह आंखों के आगे भी आते थे। बालों की देखभाल भी करनी पड़ती थी। मुझे लग रहा था कि जेवलिन थ्रो के वक्त इनसे परेशानी हो रही है। स्पोर्ट्स करियर में दिक्कत न हो, इसलिए मैंने उन्हें कटवा दिया। मेरे लिए सबसे पहले स्पोर्ट्स है और फिर लुक और दूसरी चीजें हैं।

नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लंबे बाल कटवा लिए थे।

नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लंबे बाल कटवा लिए थे।

यूजर्स बोले- यह नीरज का बड़ा त्याग
सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि अब बॉलीवुड स्टार्स ने नीरज चोपड़ा की बायोपिक के लिए बाल बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि कुछ कह रहे हैं कि नीरज चोपड़ा खुद ही अपनी बायोपिक कर सकते हैं। कुछ फैन इसे नीरज का बड़ा त्याग करार दे रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नीरज को लंबे बाल खूब पसंद हैं। इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा दोनों ही ऐसे स्पोर्टसमैन हैं, जिनके लंबे बाल चर्चा में रहे।

महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा दोनों ही ऐसे स्पोर्टसमैन हैं, जिनके लंबे बाल चर्चा में रहे।

क्रिकेटर धोनी से भी तुलना कर रहे
सोशल मीडिया पर फैन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से नीरज चोपड़ा के हेयर स्टाइल की तुलना कर रहे हैं। धोनी भी शुरुआत में लंबे बाल रखते थे। यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी धोनी के बालों की तारीफ करते हुए बाल न कटवाने की बात कही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here