हरभजन सिंह ने कोरोना वैक्सीन का मजाक उड़ाया, लोगों ने लगा दी क्लास

देश भर में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है| वहीं देश में संक्रमितों का आकड़ा 1 करोड़ के करीब पहुँच रहा है| देश में कोरोना की तीन वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लैब का दौरा भी कर रहे है| इसी बीच भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसकी वजह से यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे है| उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि फाइजर और बायोटेक वैक्सीन की एक्यूरेसी 94 प्रतिशद है, मॉडर्ना वैक्सीन 94.5 प्रतिशद, ऑक्सफोर्ड वैक्सीन 90 प्रतिशद और भारतियों की रिकवरी रेट बिना वैक्सीन के 93.6 प्रतिशद है…तो क्या भारतियों को वाकई वैक्सीन की जरूरत है| उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उनको परिवार का मामा-फूफा बता दिया और कई यूजर्स मीम बनाकर ट्रोल कर रहे है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here