IPL 2020: MI ने KXIP को 48 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया। मुंबई की टीम की इस टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है। वहीं, पंजाब की तीसरी हार है।पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। राहुल चाहर ने केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर मैच पलट दिया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन दिए।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। उसके लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 25 और कृष्णप्पा गौतम ने 22 रनों की पारी खेली। कप्तान केएल राहुल इस मुकाबले में सिर्फ 17 रन ही बना सके। ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से 11 रन ही निकले। मुंबई के लिए जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और क्रुणाल पंड्या को दो-दो सफलत मिली।

मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। उसके लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली। कीरोन पोलार्ड 20 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। हार्दिक पंड्या ने 11 गेंद पर 30 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। हार्दिक और पोलार्ड ने आखिरी 23 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here