झारखंड: चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल

नक्सली और पुलिस के बीच पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में मुठभेड़ जारी है। खबर है कि इस मुठभेड़ में दो जवानों को गोली लगी है। जवानों को एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया है। घायल जवानों का इलाज रिम्स में चल रहा है। सर्च अभियान के दौरान जवानों पर अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों को मुहंतोड़ जवाब दिया है। इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हैं।

टो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में मुठभेड़
नक्सल प्रभावित टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में यह मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बल ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सुरक्षा बलों के सहयोग के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। घटना में घायल दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। दोनों जवान कोबरा बटालियन के हैं। सुरक्षा बल इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे। नक्सलियों को जंगलों से बाहर निकालने के लिए लंबे समय से अभियान जारी है। सुरक्षा बल पूरी तरह नक्सलियों के खात्मे को लेकर ऑपरेशन चला रहे हैं। सर्च अभियान के दौरान अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

कई बम बरामद
पुलिस लंबे समय से इस इलाके में सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान के दौरान कई नक्सली कैंप को ध्वस्त किया गया है। नवंबर में टोंटो थाना क्षेत्र के चिड़ियाबेड़ा जंगल से 2 फीट कॉर्डेक्स वायर, 2 मोबाइल फोन, बैटरी, नक्सल साहित्य, मलेरिया किट, सर्जिकल आइटम और दैनिक उपयोग की अन्य चीजें बरामद की गई थी। नक्सली लंबे समय से इस इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। सुरक्षा बलों की पैनी नजर की वजह से नक्सलियों की कई योजना सफल नहीं हो सकी।

नक्सलियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम
एक- दो नवंबर को बड़ी नक्सली साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। नक्सलियों ने चाईबासा के रेंगडा जंगल में सु जमीन के नीचे आईईडी बम प्लांट किए थे। सुरक्षाबलों ने बम को समय रहते बरामद कर लिया और डिफ्यूज कर दिया था। सर्च अभियान में सुरक्षा बल को भारी मात्रा में हथियार और जंगली इलाकों में जमीन के अंदर लगाये गये बम भी मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here