- विधायकों के साथ ही अधिकारियों और अन्य स्टाफ के लिए भी जरूरी
कोविड की निगेटिव रिपोर्ट वाले विधायक ही इस बार विधानसभा सत्र में शामिल हो पाएंगे। सभा मंडप तक पहुंचने से पहले विधायक तीन बार सैनिटाइज होंगे। फिलहाल वर्चुअल तरीके से सदन की कार्यवाही के संचालन के लिए भी विधानसभा ने तैयारी पूरी कर ली है
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा सत्र की तैयारी का जायजा लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सभा मंडल में 47 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है। दर्शक दीर्घा, पत्रकार दीर्घा आदि का उपयोग कर बाकी के 23 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। राज्यपाल दीर्घा में अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।