कुरुक्षेत्र: वाल्मीकि आश्रम में दो लाख रुपये व जमीन के कागजात चोरी

कुरुक्षेत्र के केयूके थाना पुलिस के अंतर्गत वाल्मीकि आश्रम के कमरे का ताला तोड़ कर चोरों ने दो लाख रुपये की नकदी व आश्रम की जमीन के असली कागजात चोरी कर लिये। वहीं चोरों ने अन्य सामान भी चुरा लिया। आश्रम में रह रही महंत ने सात लोगों पर चोरी कर सामान ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 

वाल्मीकि आश्रम में रह रही महंत मंजीत दासी चेली संत रायदासी ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी गुरु संत राम दासी उन्हें आश्रम में कमरा भजन-पाठ करने के लिए दिया था। गुरु संत राम दासी का स्वर्गवास हो चुका है। वह इस कमरे में करीब 15 वर्ष से रह रही हैं। आश्रम में गुटबाजी की वजह से कई केस अदालत मे चले हुए हैं। वह अपने कमरे को ताला लगाकर अपने काम से सुबह 10 बजे चली गई थी। सायं छह बजे जब वह अपने कमरे पर पहुंची तो कमरे का लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here