लोकसभा चुनाव: सपा को लगेगा तगड़ा झटका, भाजपा में जाएंगे पूर्व मंत्री समेत कई नेता

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही सहारनपुर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसमें राजनीतिज्ञों के पाला बदलने की कवायद शुरू हो गई। प्रदेश सरकार में दो बार राज्यमंत्री रहे संजय गर्ग का सपा छोड़कर भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। उनके भाजपा में जाने से सपा के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

बता दें कि पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग के समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। संजय गर्ग सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वे अपना पिछला चुनाव भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर से हार गए थे। इसके बाद से वे समाजवादी पार्टी में हाशिए पर चल रहे हैं।बताया गया कि विधानसभा में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले पूर्व मंत्री संजय गर्ग को प्रखर वक्ता माना जाता है। चर्चा है कि संजय गर्ग के साथ महानगर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी, जिले की एक नगर निकाय के चेयरमैन और कई जिला पंचायत सदस्य के भी भाजपा में जाने की संभावना है।

वहीं, चर्चाओं के बीच सपा ने हाल ही में उनके नजदीकी महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह हो हटाकर हाजी नवाब अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर दिल्ली में उनकी एंट्री भाजपा में हो सकती है। इसके लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने भाजपा में जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तारीख तय नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here