मध्य प्रदेश: एसीपी सुभाष सिंह को सीएम ने विशिष्ठ पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 78 पुलिस अधिकारी-कर्मयारियों को पदक देकर सम्मानित किया। इसमें इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त रेडियो सुभाष सिंह को विशिष्ठ सेवा पदक दिया गया।  

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पुलिस, जेल और नागरिक सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। सहाकय पुलिस आयुक्त (रेडियो) सुभाष सिंह को भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ठ सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदाय किया गया। जिसे 15 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वतंत्रता दिवस परेड पर भोपाल में प्रदान किया गया। सुभाष सिंह  वर्ष 2001-02 में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर यूएन मिशन बोस्निया एवं हर्जेगोविना में रहे हैं। वर्ष 2012 में राष्ट्रपति द्वारा सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इन्हें वर्ष 2018-19 में गृहमंत्री भारत शासन द्वारा एक्सीलेंस इन ट्रेनिंग के लिए पदक प्रदाय किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस, होमगार्ड और जेल के अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here