महाराष्ट्र: भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन किया

महाराष्ट्र में पिछले 10 दिनों से चल रहा सियासी ड्रामे का गुरुवार को देर शाम बेहद रोमांचक अंदाज में पटाक्षेप हो गया। सुबह से जो अनुमान लगाए जा रहे थे शाम होते होते वो सारे धरे रहे गए। सबसे ज्यादा सीटें होने के बावजूद भाजपा ने सभी को चौंकाते हुए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद सौंप दिया। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई। शपथग्रहण से पहले नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फडणवीस ने कहा कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे। पर बाद में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार कर लिया। सीएम और डिप्टी सीएम के शपथग्रहण के बाद अब मंत्रियों की बारी है। एकनाथ शिंदे गुट के विधायक काफी खुश हैं। उन्होंने इसका जोरदार जश्न भी मनाया |

भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर का नामांकन

महाराष्ट्र विधानसभा में 3 जुलाई से दो दिवसीय विधानसभा विशेष सत्र की शुरुआत हो रही है। इससे पहले भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने स्पीकर पद के लिए नामांकन किया है।

कल विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में अपने विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं। शिंदे के मुताबिक वह आज मुंबई जा रहे हैं। उनके सभी विधायक कल मुंबई पहुंच जाएंगे। उन्होंने इस बैठक को काफी अहम बताया है। 

शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं, महाराष्ट्र को मेरे दिल से नहीं निकाल सकते

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नई सरकार को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं। सत्ता के लिए रातोंरात खेल किया गया। मेरे दिल से महाराष्ट्र को नहीं निकाल सकते। आरे का फैसला पलट दिया गया। महराष्ट्र में  अगर भाजपा ने वचन पूरा किया होता तो कम से कम ढाई साल तक उनका सीएम होता। मेरी पीठ में अविश्वास का खंजर घोंपा। सत्ता आए या जाए मुझे इसकी कोई परवाह नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here