महाराष्ट्र: एक ही परिवार के 9 लोगों के मिले शव, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र से सांगली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मिराज तालुका के म्हैसाल में एक ही परिवार के 9 लोगों ने आत्महत्या कर ली। परिवार के सभी सदस्यों ने जहर पीकर जान दी है। मरने वाले सभी सदस्य एक ट्रेनी डॉक्टर के परिवार से संबंधित थे।

सुसाइड की यह घटना सोमवार दोपहर को सामने आई। डक्टर दंपती के एक घर से 6 शव तो दूसरे घर से 3 शव बरामद किए गए हैं। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार मौत की वजह आर्थिक बदहाली है। हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासन की तरफ से मौत के कारणों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here