Mahindra जल्द लाएगी Thar SUV का 5-डोर माॅडल, कही ये बात

दिग्गज भारतीय कार निर्माता महिंद्रा ने घोषणा की है कि कंपनी 2023-2026 के बीच 5-डोर Mahindra Thar एसयूवी को लॉन्च करेगी। इसके साथ महिंद्रा ने 2026 तक 9 नए मॉडलों को भारत में लॉन्च करने की बात कही है। महिंद्रा की आने वाली नई कारों में न्यू जनरेशन महिंद्रा बोलेरो, न्यू जनरेशन एक्सयूवी 300, XUV700 जैसी कुछ प्रमुख कारें होंगी।

मौजूदा समय में महिंद्रा Thar के 3 डोर वैरिएंट को बाजार में उपलब्ध किया गया है। यह कार सॉफ्ट, फिक्स्ड और कनवर्टिबल रूफटॉप ऑप्शन में उपलब्ध है। Thar 5-डोर मॉडल 3-डोर मॉडल से ही प्रेरित होगा। महिंद्रा Thar के 5-डोर मॉडल में एक सीट पंक्ति के ज्यादा होने से स्पेस अधिक होगा। कार के व्हीलबेस और डिजाइन में बदलाव करने की कम संभावना बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here