कांग्रेस-बीएसपी के कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल

समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत खुद पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की है। इसी क्रम में पार्टी ने कांग्रेस-बसपा के खेमे में भी सेंध लगाना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के राष्ट्रीय कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-बसपा के कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिसमें ये नेता शामिल हैं-

1. कैलाश सिंह यादव, पूर्व सांसद बीएसपी छोड़ कर सपा ज्वाइन किया।
2. अशफाक ख़ान, बीएसपी से। 
3. कैसर जहां, सीतापुर पूर्व सांसद, कांग्रेस से।
4. बाल कुमार पटेल पूर्व सांसद मिर्ज़ापुर, कांग्रेस पार्टी से। 
5. जस्मीन अंसारी, पूर्व विधायक कांग्रेस। 
6. रमेश राही, हरगांव सीतापुर, कांग्रेस विधायक। 
7. राम सिंह पटेल पूर्व विधायक, पट्टी प्रतापगढ़। 
8. अरविंद सिंह पटेल, जदयू प्रदेश युआ अध्यक्ष। 
9. राजेश प्रजापति, सर्वष्ठ दल का सपा में किया विलय। 
10. आशीष मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सीतापुर। 
11. मोहम्मद अहमद, सीतापुर। 
12. शत्रुघन प्रसाद वर्मा, बलरामपुर। 
13. धीरेन्द्र प्रताप सिंह। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here