बसपा के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा समेत कई नेता भाजपा में शामिल

बसपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. रंगनाथ मिश्रा, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत और सपा के डॉ. मनोज कुमार ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली।

इनके साथ में इन नेताओं के समर्थकों ने भी बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम लिया है।

उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का भरोसा कायम है। 2017 की तरह इस बार भी 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here