मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 लोग घायल

मथुरा के महावन क्षेत्र में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 133 के समीप डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई। बस दिल्ली से सवारियां लेकर जौनपुर जा रही थी। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के मुताबिक डबल डेकर बस में करीब 35 सवारियां थीं। रात करीब 10 बजे यह बस दिल्ली से जौनपुर के लिए रवाना हुई थी। देर रात करीब एक बजे माइलस्टोन 133 के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते में बस में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here