मोटोरोला ने 30 नए स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की

Motorola ने अपने उन स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें अगले कुछ महीने में एंड्रॉयड 12 (Android 12) का अपडेट मिलने वाला है। कुछ दिन पहले ही गूगल ने पिक्सल फोन की लिस्ट जारी की है। मोटोरोला ने कुल 30 स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिन्हें एंड्रॉयड 12 का अपडेट मिलेगा। मोटोरोला ने ब्लॉग में कहा है कि फरवरी 2022 से स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 12 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

मोटोरोला के किन फोन को मिलेगा एंड्रॉयड 12 का अपडेट?
इस लिस्ट में Motorola Razr 5G, Razr 2020, Motorola One 5G Ace, Motorola One 5G UW Ace, Motorola Edge 20 Pro, Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Lite, Motorola Edge 20 Fusion, Motorola Edge (2021), Motorola Edge 5G UW और Motorola Edge Plus जैसे फोन के नाम शामिल हैं।

Moto G सीरीज के फोन को भी एंड्रॉयड 12 का अपडेट मिलेगा। इस लिस्ट में Moto G200 5G, Moto G71 5G, Moto G51 5G, Moto G41, Moto G31, Moto G100, Moto G60s, Moto G60, Moto G50, Moto G50 5G, Moto G40 Fusion, Moto G30, Moto G Power (2022), Moto G Pure और Moto G Stylus 5G के नाम शामिल हैं, हालांकि Moto G Power (2021) को एंड्रॉयड 12 का अपडेट नहीं मिलेगा।

एंड्रॉयड 12 के साथ मोटोरोला के सभी फोन में My UX skin मिलेगा। नए फीचर्स  के तौर पर नया कंवर्सेशन विजेट, सिस्टम की नई डिजाइन, नया इंटरफेस, नए वॉलपेपर, कस्टमाइज फॉन्ट और आइकन  के अलावा नई डिस्प्ले साइज भी मिलेगी। कैमरा और माइक्रोफोन को लेकर नया प्राइवेसी इंडिकेटर भी मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here