मुजफ्फरनगर : भाभी के प्रमाण-पत्रों पर नौकरी कर रही ननंद

मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला के प्रमाण पत्रों पर उसकी ननंद नौकरी कर रही है। धोखाधड़ी के इस मामले पर कार्रवाई की मांग करते हुए आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया।

मंगलवार को आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। बताया कि गांव डूंगर निवासी पूनम की शादी गांव पूठ जिला मेरठ के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। बताया कि 2012 में पूनम के पति का देहांत हो गया था। तो उसके ससुराल वालों ने उसका विवाह देवर अनिल उर्फ बब्बू के साथ कर दिया था।

पूनम का आरोप है कि उसके पति ने उसके हाई स्कूल के प्रमाण पत्र ले लिए थे। जिसके बाद उसका उसके पति से विवाद हो गया था। वह वापस अपने मायके आकर रहने लगी थी। उसके पति ने उसके प्रमाण पत्र उसकी ननंद बबीता को दे दिए थे। जिसने धोखाधड़ी कर गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उसके हाई स्कूल के प्रमाण-पत्र के माध्यम से गार्ड की नौकरी कर ली। काफी प्रयास करने के बावजूद उसके प्रमाण पत्र वापस नहीं किए गए। इस मामले में बबीता के खिलाफ थाना फुगाना में धोखाधड़ी के आरोप में भी एक मुकदमा दर्ज कराया गया था।

आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए धोखाधड़ी करने वाली आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई। आरोपी से पीड़िता के प्रमाण पत्र वापस दिलाया जाए। जिलाध्यक्ष जगदीश पाल, विशाल, पूजा, रामदास, गुनगुन आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here