उत्तर प्रदेश
यूपी में देर रात 10 से अधिक PCS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 10 से अधिक PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
- कई जिलों में उपजिलाधिकारियों समेत अधिकारियों को नई तैनाती देते हुए तबादला सूची जारी की गई है।
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 10 से अधिक पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें पुष्पेंद्र पटेल को उपजिलाधिकारी अंबेडकरनगर के पद पर तैनाती दी गई है।
सुरभि शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत, प्रतिभा मिश्रा उपजिलाधिकारी कानपुर देहात, शुभम यादव को उपजिलाधिकारी बुलंदशहर, गोपाल शर्मा को उपजिलाधिकारी बरेली, लवगीत कौर को ओएसडी ग्रेटर नोएडा अथारिटी के पद पर तैनाती दी गई है।
मिथलेश कुमार तिवारी को उपजिलाधिकारी मैनपुरी, देवेंद्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी झांसी, अजेंद्र सिंह को कौशांबी जिले से हटाकर एसडीएम उन्नाव बनाया गया है। प्रज्ञा पाण्डेय को एसडीएम बाराबंकी में नई तैनाती दी गई है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.