पीएम मोदी ने रेखा पात्रा को बताया शक्ति स्वरूपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार और संदेशखाली की महिलाओं की आवाजा बुलंद करने वाली रेखा पात्रा को फोन किया। उन्होंने उनसे उनकी प्रचार तैयारियों, लोगों के बीच भाजपा के प्रति समर्थन और अन्य मुद्दों पर बात की। पीएम ने उन्हें एक बार फिर शक्ति स्वरूपा बताया। इस दौरान रेखा पात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेशखाली में महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों का विवरण दिया। आइए पढ़ते हैं दोनों के बीच हुई पूरी बातचीत विस्तार से…

फोन पर प्रधानमंत्री ने सबसे पहले रेखा जी को बांग्ला भाषा में कहा, रेखा जी नोमस्कार। 
रेखा: नमस्कार प्रधानमंत्री जी, आपका बहुत धन्यवाद। 

प्रधानमंत्री: सबार प्रथोमा, आपनाके शुभेच्छे जानाई। आप एक बड़ा दायित्व निभाने जा रही हैं। इस समय कैसा लग रहा है? 
रेखा: बहुत अच्छा लग रहा है और आपका हाथ हमारे सिर पर है। आप हमारे साथ हैं। हमारी संदेशखाली की मां बहनों के साथ हैं। आपका हाथ हमारे ऊपर है। आप तो हमारे लिए भगवान समान हैं। ऐसा लग रहा है राम जी हमारे साथ हैं और राम जी का हाथ हमारे सिर पर है। 

प्रधानमंत्री: ऐसा है कि माताओं और बहनों का हाथ मेरे सिर पर है। रेखा जी, मुझे आपका मैसेज मिला था। मैं यथासंभव कोशिश करता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करता रहूं। मैं जानता हूं कि आप बंगाल की विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में चुनाव प्रचार कर रही हैं। जब आपका नाम घोषित हुआ, तब क्या माहौल था?
रेखा: हमारे साथ जो दुर्घटना घटी। हम संदेशखाली की मां-बहनें खुद को दुर्भाग्यशाली समझते हैं। पूरा बशीरघाट लोकसभा की मां-बहनें कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। हम चाहते हैं कि दोषियों को सजा हो। 2011 से हम वोट नहीं दे पाए हैं, अब हम पूरी सुरक्षा के साथ चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ले पाए।

प्रधानमंत्री: मुझे पूरा भरोसा है कि आपकी आवाज चुनाव आयोग तक पहुंचेगी। चुनाव आयोग पूरी व्यवस्था करेगा, जिससे आप और सभी मतदाता पूरी सुरक्षा के साथ मतदान कर पाए। वोट न देना पाना, यह बहुत ही दुखद है। बंगाल की सरकारों का यह काम दुखद है। जब ये आपका नाम घोषित हुआ, आपको यह सूचना मिली। आपके आसपास के लोगों को कैसा लगा?
रेखा: सभी बहुत खुश हैं। तृणमूल कांग्रेस की कुछ मां-बहनें इससे नाराज थीं। हालांकि, उन्होंने ऐसा अपनी पार्टी के कहने पर किया होगा। उनसे जोर-जबरदस्ती करवाई गई होगी। हमारी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है। हम सभी के लिए लड़ेंगे। हमारी जमीनें ससम्मान लौटाई जाएं, इसके लिए लड़ाइ लड़ेंगे।

प्रधानमंत्री: रेखा जी, अभी जो मैं आपको सुन रहा हूं, मुझे लग रहा है कि भाजपा ने अहुत बड़ा काम किया है, आपको टिकट देकर, क्योंकि राजनीति में धुर-विरोधियों का भला चाहना बहुत बड़ी बात होती है। आप तो चुनाव के मैदान में हैं और आप कह रही है कि टीएमसी के लोगों के हक के लिए भी आप लड़ोगी। पूरा देश जब यह जानेगा तो उनको भी आप पर गर्व होगा। मुझे पता लगा है कि बशीरहाट में जनता खासकर महिलाएं आपको बहुत स्नेह मिल रहा हैं। अब जब आप चुनावी मैदान में हैं तो कैसा वातावरण हैं?
रेखा: सभी बहुत खुश हैं। उनकी बेटी हूं मैं। गरीब की बेटी हूं। मेरे पति तमिलनाडु में काम करते हैं। मुश्किलों से रोजी राटी का इंतजाम होता है। हम कोशिश करेंगे कि कुछ ऐसा करें कि लोगों को बाहर न जाना पड़े। वे यहीं रहकर जीवन-यापन कर पाएं।

प्रधानमंत्री: आपका आत्मविश्वास है न, आप जरूर दिल्ली पहुंचेंगी। आप जरूर जीतकर आएंगी। संदेशखाली में बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है। आप शक्ति स्वरूपा हैं। आपने कितने ताकतवर और बड़े-बड़े लोगों को जेल पहुंचाया है। आपको अंदाजा नहीं है कि आपने कितने साहस का काम किया है।
रेखा: संदेशखाली की मां-बहनों के साथ की वजह से ही ऐसा हो पाया है। उनके साथ से आगे भी काम करते रहेंगे। सबको साथ लेकर आगे चलेंगे। रामजी की तरह एक भाई, एक बाप मिला है, आपके समर्थन के साथ आपकी छोटी बेटी की तरह ही हम काम करेंगे।

प्रधानमंत्री: रेखा जी, हम सब मिलकर माताओं-बहनों के लिए, सिर्फ संदेशखाली के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बंगाल के लिए वहां के सम्मान के लिए हमारी लड़ाई है। आप तो मेहनती परिवार से हैं। आपको इतना बड़ा सार्वजनिक जिम्मा मिला है। मैं आपकों विश्वास दिलाता हूं कि मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। व्यक्तिगत रूप से भी आप सभी चिंता करूंगा। आपका जो उत्साह देखकर मैं बहुत खुश हूं। बंगाल तो दुर्गा पूजा की भूमि है और आप तो शक्ति का पर्याय हैं। संदेशखाली की बात को देश के सामने उठाना कोई सामान्य बात नहीं है। जनता जरूर आपका साथ देगी। अभी वहां जो टीएमसी की सरकार है, उससे लोग बहुत परेशान हैं। हमारी योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता। आप यह भी लोगों को बताइए कि कैसे वहां की सरकार केंद्र की योजना में भ्रष्टाचार कर रही है। भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए योजनाओं को नाम बदल रही है। पार्टी का कार्यकर्ता आपके साथ है।

रेखा: संदेशखाली में तो 2011 से ही चोरी हो रही है। वोट देने दिया जाता तो ऐसा नहीं होता। संदेशखाली में सब कुछ ठीक होता। खुलेआम भाइयों को मारा जा रहा है। हमें इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
प्रधानमंत्री: आपकी हिम्मत की वजह से ईश्वर भी आपके साथ है। आप लोगों के भले के बारे में सोच रही हैं। आप नारियों के भले के बारे में सोच रही हैं। लोक प्रतिनिधि बनने के सारे गुण आपके साथ हैं। बहुत बहुत धन्यवाद…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here