हल्दिया में PM मोदी की हुंकार, कहा- बंगाल को CM बनर्जी से थी ‘ममता’ की उम्मीद लेकिन मिली ‘निर्ममता’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया में भारत पेट्रोलियम का एलपीजी आयात टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने सम्बोधन में उत्तराखंड आपदा, किसान आंदोलन सहित अनेक मुद्दों पर बात की।

उत्तराखंड इस समय आपदा का कर रहा है सामना, राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। ग्लेशियर टूटने से वहां नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मैं उत्तारखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भारत सरकार के गृह मंत्री से लगातार संपर्क में हूं। राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं में कमी न हो, इसपर जोर दिया जा रहा है। 

तृणमूल कांग्रेस सरकार पूर्ववर्ती वाम शासन का पुनर्जन्म है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की रैली में कहा कि  तृणमूल कांग्रेस सरकार पूर्ववर्ती वाम शासन का पुनर्जन्म है, लोकतंत्र पर हमले, भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा का पुनर्जन्म है।  प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में आप दीदी से अपने अधिकार की बात पूछ देंगे तो वो नाराज हो जाती हैं। यहां तक कि भारत माता की जय के नारे लगा दो, तो भी वो नाराज हो जाती हैं। लेकिन देश के खिलाफ बोलने वाले कितना भी जहर उगल दें, दीदी को गुस्सा नहीं आता।

तृणमूल कांग्रेस ने एक के बाद एक की गड़बड़ी पीएम मोदी ने कहा कि चक्रवात राहत के लिए केंद्र की ओर से भेजी गई राशि का दुरुपयोग हुआ, किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ लेने से वंचित किया गया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने एक के बाद एक गड़बड़ी की, कुप्रबंधन की गड़बडी, जनता के धन की लूट की गड़बड़ी।

बंगाल के लोगों ने ‘बुआ-भतीजावाद’ को समाप्त करने का निर्णय लिया है

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, बंगाल के लोगों ने ‘बुआ-भतीजावाद’ को समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उस बड़े स्टील प्लांट का क्या हुआ जो यहां की अराजक व्यवस्थाओं के कारण शुरु ही नहीं हो सका? उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की इस स्थिति का सबसे बड़ा कारण है यहां की राजनीति। आजादी के बाद जब पश्चिम बंगाल के विकास को नई दिशा देने की जरूरत थी तब यहां विकास वाली राजनीति नहीं हो पाई।

कांग्रेस ने शासन किया, तो भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा

पीएम मोदी ने कहा कि पहले कांग्रेस ने शासन किया, तो भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। फिर लेफ्ट का शासन लंबे समय तक रहा, उन्होंने भ्रष्टाचार, अत्याचार बढ़ाने के साथ ही विकास पर ही ब्रेक लगा दिया। उन्होंने कहा कि 2011 में पूरे देश की नजरें बंगाल पर थीं। लेफ्ट की हिंसा और भ्रष्टाचार का जर्जर किला ढहने की कगार पर था। उस समय ममता दीदी ने बंगाल से परिवर्तन का वादा किया। उनके इस वादे ने पूरे देश का ध्यान खींचा, लोगों ने भरोसा किया। बंगाल को आस थी ममता की लेकिन उसे निर्ममता मिली।

भारत को बदनाम करने के लिए कैसे कैसे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र सामने आ रहे हैं

उन्होंने कहा कि अभी आपने न्यूज़ में देखा होगा कि इन दिनों भारत को बदनाम करने के लिए कैसे कैसे अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र सामने आ रहे हैं, कैसी कैसी अंतरराष्ट्रीय साज़िशें हो रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मां, माटी मानुष की बात करने वालों में आज भारत माता के लिए आवाज बुलंद करने का साहस नहीं है। साहस इसलिए नहीं है क्योंकि, इतने सालों में इन लोगों ने Politics को Criminalize किया है, करप्शन को Institutionalize किया है और प्रशासन और पुलिस को Politicize किया। 

भारत के खिलाफ षड्यंत्रों और साजिशों पर दीदी के मुंह से एक भी वाक्य सुना है क्या

उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही, मारीचझापी नरसंहार की दु:खद बरसी थी। देश इस घटना को, गरीबों और दलितों के इस नरसंहार को कभी नहीं भूलेगा। पीएम ने कहा कि लेकिन बंगाल तृणमूल से ये पूछना चाहता है- जिन पुलिस वालों ने नंदीग्राम में गोलियां चलाई थीं, जिन्होंने गरीबों का खून बहाया, आप उन्हीं को पार्टी में क्यों शामिल कर रहे हैं? बंगाल पूछना चाहता है- क्या बंगाल का गरीब क्या केवल वोट लेने के लिए ही है? लेकिन क्या आपने भारत के खिलाफ इस षड्यंत्रों और साजिशों पर दीदी के मुंह से एक भी वाक्य सुना है क्या?

पश्चिम बंगाल का विकास तेज गति से करने के लिए यहां भी डबल इंजन की सरकार आवश्यक

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास तेज गति से करने के लिए यहां भी डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। करप्शन और टोलाबाज़ी तब हटेगी, जब यहां “आसोल पोरिबोर्तोन” आएगा, जब यहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ये पॉरिबॉर्तन क्या होता है, ये पड़ोस में त्रिपुरा में हम अनुभव कर रहे हैं। वहां भी पश्चिम बंगाल की ही तरह सालों तक लेफ्ट के शासन ने बर्बादी फैलाई। त्रिपुरा के लोगों ने लेफ्ट को हटाकर भाजपा पर भरोसा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here