प्रियंका गांधी ने संत रविदास के दर पर मत्था टेक लिया आशीर्वाद, बोलीं- सच्चा धर्म प्रेम भाव सिखाता है

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को शिरोमणि श्री गुरु रविदास की जयंती पर आशीर्वाद लेने सीरगोवर्धन पहुंचकर मत्था टेका। फिर संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया और साथ ही उनका हालचाल जाना। प्रियंका गांधी पिछले साल भी यहां आई थीं। मंदिर में दर्शन के बाद प्रियंका संत्सग में पहुंचीं, जहां उन्होंने कहा कि सच्चा धर्म राजनीति नहीं सिखाता। 

सच्चा धर्म बैर नहीं सिखाता, तोड़ता नहीं, भेदभाव नहीं करता। सच्चा धर्म सेवा और प्रेम का भाव जगाता है। वहीं, संत रविदास की जयंती पर समारोह में प्रियंका गांधी के संत रविदास के दर पर मत्था टेकने से पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं तैयारियों की स्थिति का जायजा लिया। देर रात तक कांग्रेसी नेता तैयारियों में जुटे रहे और बैठकों का दौर चलता रहा।

वहीं, गुरु रविदास महाराज की 644 वीं जयंती समारोह पर संत रविदास के सपनों का गांव बेगमपुरा सजाधजा हुआ है। शनिवार की सुबह संत निरंजन दास ने नगवां स्थित रविदास पार्क में संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंदिर परिसर में बने रविदासिया धर्म के ध्वजारोहण किया।

इस दौरान मंदिर और आसपास की छतों पर चढ़कर श्रद्धालुओं ने संत निरंजन दास के ऊपर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। संत निरंजन दास जब अपने अनुयायियों का हाल-चाल लेने मेला क्षेत्र में निकले तो पूरा क्षेत्र रविदास शक्ति अमर रहे, जो बोले सो निर्भय और सदगुरु महाराज की जय के जयकारों से गूंज उठा। रैदासियों का यहां रेला उमड़ पड़ा है।

– भजन कीर्तन की रही गूंज

भक्तों के निवास कैंप के बाहर भजन कीर्तन भी चल रहा है। कहीं कीर्तन तो कहीं पंडवानी तो कहीं लोकगीतों के जरिए गुरु के गुणों का बखान करते हुए श्रद्धालु नाच गा रहे हैं। हर साल के मुकाबले दुकानों की संख्या कम होने के बाद भी मेले में शायद ही कोई ऐसी दुकान हो जहां रखरीदारों की भीड़ न हो। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here