अपने पोते-पोतियों के साथ खेलना चाहते थे ऋषि कपूर

कपूर खानदान में बहुत जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री के घर एक नन्हें मेहमान की दस्तक होने वाली है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। इस गुड न्यूज को सुनने के बाद तो फैंस खुशी के मारे झूम रहे हैं। ऐसे में सभी को रणबीर के पिता ऋषि कपूर की याद आ गई है। बता दें कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने भी निधन से पहले ये इच्छा जाहिर की थी कि वह अपने पोते-पोतियों को देखना चाहते हैं। हालांकि उनकी ये ख्वाहिश अब पूरी हो रही है।

ऋषि कपूर और रणबीर कपूर

ऋषि कपूर और रणबीर कपूररणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का साल 2020 में निधन हो गया था। मौत से पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रणबीर के बच्चों के साथ समय बिताना उनकी आखिरी इच्छा है। उन्होंने कहा था- ‘ये हाई टाइम है कि उनकी शादी हो जानी चाहिए। मैं 27 साल की उम्र में सेटल हो गया था और रणबीर इस समय 35 के हैं, इसलिए उन्हें शादी के बारे में सोचना चाहिए। वह किसी से भी अपनी पसंद की शादी कर सकते हैं। दुनिया से जाने से पहले मैं अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिताना चाहता हूं’।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर- रणबीर कपूर

साल 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया नाम की बीमारी का पता चला था। वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। बीमारी से दो साल तक लड़ने के बाद उन्होंने अप्रैल 2020 में 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज भी उन्हें कोई भुला नहीं पाया है। शादी के मौके पर भी रणबीर अपने पिता की तस्वीर के साथ नजर आए थे। उनकी वह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल के महीने में शादी की थी। कपल की शादी में केवल परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के चंद महीने बाद ही आलिया ने इतनी बड़ी गुडन्यूज देकर सभी को खुश कर दिया है। इस खास मौके पर आलिया के माता-पिता, रणबीर की मां नीतू कपूर, करण जौहर समेत सभी लोग बधाइयां दे रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here