मुरादाबाद से सपा के उम्मीदवार होंगे एसटी हसन, अखिलेश यादव ने भर दी हामी

मुरादाबाद से सपा के टिकट पर वर्तमान सांसद डॉ. एसटी हसन ही चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उनका नाम फाइनल हो चुका है। उनके नाम पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुहर लगा दी है। इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

उधर संभल लोकसभा सीट से सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क को सपा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है।

प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के दौरान सपा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से डॉ. शफीकुर्रहमान को प्रत्याशी बनाया था। बीमारी के चलते डॉ. बर्क का निधन हो गया था। 

कुछ खास तथ्य

  • 1952 में मुरादाबाद नाम से दो लोकसभा सीट थीं। एक मुरादाबाद और दूसरी मुरादाबाद पश्चिम। 1957 में मुरादाबाद पश्चिम को अमरोहा संसदीय क्षेत्र नाम दिया गया।
  • 1957 में प्रोफेसर राम शरण सिर्फ 6356 वोट से जीते थे।
  • इस सीट पर कांग्रेस चार बार जीत चुकी है, तीन बार सपा और दो बार भारतीय जनसंघ की जीत को जोड़ें तो भाजपा भी तीन बार जीत दर्ज करा चुकी है।
  • 1962 में सैय्यद मुजफ्फर हुसैन के रूप में निर्दलीय को सिर्फ एक बार ही यहां से जीत मिली है।
  • गुलाम मोहम्मद मुरादाबाद से चार बार सांसद रहे। समाजवादी पार्टी के डॉ. शफीकुर्रमान बर्क ने हैट्रिक लगाई थी। 

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें मुरादाबाद नगर, देहात, कांठ, ठाकुरद्वारा और बढ़ापुर शामिल है।

1996 से अब तक के सांसद

वर्ष          सांसद                            पार्टी
1996    शफीकुर्रहमान बर्क              सपा
1998    शफीकुर्रहमान बर्क              सपा
1999    चंद्र विजय सिंह                अभालोकां
2004    शफीकुर्रहमान बर्क              सपा
2009    मोहम्मद अजहरुद्दीन         कांग्रेस
2014    कुंवर सर्वेश कुमार सिंह      भाजपा
2019    एसटी हसन                      सपा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here