नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रविवार को 59वां स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन विंटेज कार प्रेमियों और नागरिकों के लिए उत्साह का बड़ा स्रोत है।

विनय कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा, "मेरा मानना है कि दिल्ली में ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए। यहां के लोग उत्साही हैं और आप देख सकते हैं कि वे कितने जोश और उमंग के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। मैं स्टेट्समैन और इसकी पूरी टीम को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं।"

इस रैली के दौरान विंटेज और क्लासिक कारों का आकर्षक संग्रह शहरवासियों और कार प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव लेकर आया।