श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। झटके महसूस होते ही लोग घर और इमारतों से बाहर निकल आए

भूकंप का समय और गहराई

शुरुआती आंकड़ों (GFZ) के अनुसार, भूकंप 9 बजकर 42 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से लगभग 175 किलोमीटर गहराई में स्थित था। गहराई अधिक होने की वजह से फिलहाल जान-माल के बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

कश्मीर घाटी और जम्मू में झटके महसूस

कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके काफी प्रभावशाली रहे। हालांकि, गहराई अधिक होने की वजह से प्रभावित क्षेत्र में सिर्फ हल्का झटका और डर महसूस किया गया।