महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सेहत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें बारामती से पुणे स्थित रूबी हॉल क्लिनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें थीं।

शरद पवार के कार्यालय ने इस संबंध में जानकारी दी है कि डॉक्टर उनकी स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं और जरूरी मेडिकल जांचें की जा रही हैं। फिलहाल उनकी हालत की गंभीरता के बारे में कोई आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया गया है।