जी-20 शिखर सम्मेलन अगले साल भारत में होगा। 15-17 मार्च तक अमृतसर में यह कार्यक्रम होगा। पंजाब सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया- जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज अधिकारियों के साथ बैठक की गई और तैयारियों की निगरानी के लिए एक कैबिनेट उप समिति का भी गठन किया गया है।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1579402100119044097?s=20&t=eK9loHl_R_vLyhBkyukC2Q

कैबिनेट सब कमेटी में इंदरबीर सिंह निज्जर और हरभजन सिंह ईटीओ, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान शामिल होंगे। मुख्य सचिव की अगुवाई में अफसरों की एक कमेटी भी बनेगी।