दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे युवकों की बाइक फिसली, एक की मौत

खैरथल के शेखपुर अहीर थाना अंतर्गत बाइक फिसलने के हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे की जानकारी देते हुए शेखपुर थाने के हेड कांस्टेबल राजपाल ने बताया मृतक जगमोहन मिश्रा उम्र 48 वर्ष निवासी जलिया पुर थाना क्षेत्र पाली का निवासी है, जो दिल्ली में काम करता है। कल यह अपने एक मित्र के साथ दौसा में स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में शेखपुर अहीर स्टैंड के पास युवक की बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। 48 वर्ष के युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए शेखपुर से उसको अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जगमोहन की मौत हो गई। सुबह थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

परिचित अनिल मिश्रा ने बताया कि अनिल और इनका दोस्त दोनों दिल्ली में मोजे (सॉक्स) बनाने का काम करते हैं। दोनों कल देर शाम दिल्ली से दौसा में स्थित महेंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों को गम्भीर चोट आई। मौके पर लोगों ने इनको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उपचार के दौरान जगमोहन मिश्रा की मौत हो गई और वहीं इनका साथी भी गंभीर अवस्था में उपचार के लिए भर्ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here