जयपुर की आदर्श नगर सीट से कांग्रेस विधायक रफीक खान पर एक युवक ने हमला किया गया। हालांकि, हमले में उन्हें चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि युवक ने विधायक रफीक खान को मुक्का मारकर उघायल करने का प्रयास किया। इस दौरान उसे पकड़ लिया गया। विधायक रफीक खान अपने घर पर जनसुनवाई कर रहे थे। जनसुनवाई के दौरान ही आरोपी युवक वहां मौजूद था। जैसे ही विधायक रफीक खान अपने घर से विधानसभा जाने के लिए निकले युवक ने उन पर हमला कर दिया।इस घटना के संबंध में वे आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब विधायक खान विधानसभा जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अचानक, युवक ने उन पर हमला कर दिया। इस विधायक के समर्थकों ने आरोपी युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई लगा दी। बाद में विधायक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ताकि, यह सामने आ सके कि युवक ने विधायक पर हमला क्यों किया था। सूत्रों से अनुसार मारपीट करने वाला व्यक्ति एक एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के पति के रूप में हुई है। वह विधायक खान के पास अपनी किसी समस्या का समाधान कराने के लिए आया था।