राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। इस सब के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। गहलोत ने आरोप लगाया कि उन्होंने देश को लूटा और बहुत कमाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे फाइव स्टार होटल जैसे दफ्तर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाल, चरित्र, चेहरा की बात करते थे लेकिन उनकी सादगी चली गई।
अशोक गहलोत ने क्या कहा
कांग्रेस की जनसभाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने सभाओं में कहा है कि इस गति को बनाए रखें। भाजपा के पास धन या शक्ति की कोई कमी नहीं है। उन्होंने देश को लूटा है और बहुत कमाया है। वे फाइव स्टार होटल जैसे दफ्तर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाल, चरित्र, चेहरा की बात करते थे लेकिन उनकी सादगी चली गई। धर्म के नाम पर गुमराह कर रहे हैं और धीरे-धीरे जनता को ये बात समझ आ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनका नारा ‘बजरंग’ बाली के नाम पे बटन दबाओ’ असफल रही।
पूरे देश में राजस्थान की चर्चा
हम राज्य की महिलाओं को एक योजना के तहत डिवाइस देने के बजाय उनकी पसंद के मोबाइल फोन खरीदने के लिए एक निश्चित राशि (धन) देने का प्रयास कर रहे हैं। स्मार्टफोन देना हमारी महिलाओं को सशक्त बनाने का एक तरीका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन शिविरों में सात करोड़ गारंटी कार्ड बंट चुके हैं, 1.60 करोड़ घर में हम लगभग पहुंच चुके हैं। इतना बड़ा अभियान चल रहा है। पूरे देश में चर्चा किसी राज्य की है तो उस राज्य का नाम राजस्थान है। फिर चाहे 25 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की बात हो या पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की चर्चा हो। और भी कई योजनाएं हैं…आठ-दस योजनाएं ऐसी हैं जो सिर्फ राजस्थान में शुरू हुई हैं।