जयपुर। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार एक सितंबर से बीपीएल और उज्ज्वला कनेक्शनधारियों के अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आने वाले परिवारों को भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की गाइडलाइन के अनुसार हर परिवार को हर महीने सब्सिडी दर पर एक सिलेंडर दिया जाएगा। हालांकि, इन परिवारों को सिलिंडर डिलीवरी करने वाले को उतने ही रुपये देने पड़ेंगे, जितने सामान्य परिवार देते हैं। सब्सिडी के रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।