जयपुर। आईएएस अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो एक महिला सरपंच के कारण फिर से खबरों में है। दरअसल, राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित एक समारोह में टीना डाबी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इसी मौके पर सरपंच ने जब भाषण दिया तो सब चौंक गए।
जब घूंघट से अंग्रेजी में निकला भाषण
टीना डाबी को हाल ही में बाड़मेर की जिला कलेक्टर के तौर पर तैनात किया गया था। इसी दौरान सरपंच सोनू कंवर ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक पहनकर मंच पर खड़े होकर कलेक्टर का स्वागत किया। सरपंच ने जिस तरह स्वागत किया, उससे सब चौंक गए।