खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। मामले में पीड़िता निधि जैन ने मुजफ्फरनगर के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, विवाह के बाद से ही उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में बताया गया है कि उसके पति सिद्धार्थ जैन, ससुर प्रवीण जैन, सास निशा जैन और नंद चेतना द्वारा उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किया जाता रहा।
आरोप है कि कई बार उसके साथ गंभीर मारपीट की गई और जान से मारने का प्रयास भी किया गया। घटना के दौरान पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद उसे न्याय मिलने में कठिनाई हो रही है।
वहीं, यह मामला केवल पारिवारिक विवाद नहीं बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना जा रहा है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़िता व उसके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
आरोपी पक्ष (प्रार्थना पत्र के अनुसार)
सिद्धार्थ जैन (पेपर ट्रेडर्स), प्रवीण जैन, निशा जैन, चेतना जैन
निवासी: पट्टी मुण्डाला, इंदापुरी, खेकड़ा, बागपत