मुजफ्फरनगर। भाजपा ने भोपा में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया, जो कस्बे के मुख्य मार्ग और बाजार से शुरू होकर यूसुफपुर में बलिदानी लोकेश सहरावत शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। इसी प्रकार मोरना में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
भोपा में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कोरी के नेतृत्व में आयोजित बाइक रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के अंत में सभी ने यूसुफपुर स्थित लोकेश सहरावत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया।
डॉ. निर्वाल ने इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं, मोरना में शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष अरुण पाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पंकज महेश्वरी, इरम अली, घनश्याम नायक, प्रधान तरुण कुमार, कुणाल वालिया, संजू राठी, भीष्म दास महाराज, अमित कश्यप और रविंद्र चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।