मुजफ्फरनगर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमा सिंह का हृदयाघात से निधन

मुज़फ्फरनगर। मोरना की पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष उमा सिंह का शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। वे पूर्व सहायक शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) जसपाल सिंह की पत्नी थीं।

निधन के बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के साथ रमानगर, भतीजे यशवीर सिंह विकल भी मौजूद रहे।

उमा सिंह के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न संगठनों और देहात परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य देने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here