मुजफ्फरनगर: ककरौली थाना क्षेत्र में ईद की खरीदारी से लौट रहे चार युवकों की बाइक को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें नदीम, नसीम, भूरा और शानूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना तेवड़ा-चौरावाला मार्ग पर हुई। चारों युवक मोरना से खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक, जिसे चौरावाला गांव के गौरव पुत्र सतपाल चला रहा था, से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सभी युवक सड़क पर गिर गए।
घायलों को तुरंत भोपा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से तीन गंभीर रूप से घायल युवकों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि एक की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रिफर किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार इस हादसे की मुख्य वजह रही। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सतर्क रहने की अपील की है।