राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आतिफ रशीद ने कहां कि मुस्लिमों का हित भाजपा के साथ सुरक्षित है। कस्बे में नगर पंचायत सभागार में नदीम अहमद गौड़ द्वारा पसमांदा स्नेह मिलन कार्यक्रम में जफरूद्वीन की अध्यक्षता व डा. ओपी गौतम के संचालन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आतिफ रशीद ने कहा कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार बगैर पक्षपात मुस्लिमों के लिए भी वे सभी योजनाएं चला रही है जो हिन्दुओं के लिए भी है। उन्होने कहा कि मुस्लिमों में 85 प्रतिशत पसमांदा समाज के लोग है। लेकिन पंद्रह प्रतिशत लोग उन्हे भाजपा के खिलाफ बहकाकर राजनीति कर रहे है। पसमांदा संगठन पिछड़े वर्ग के मुसलमानों की आवाज बनकर उभरा है। आतिफ रशीद ने कहा कि हमारे पूर्वज भारत के ही थे। भारत की मुख्य धारा से जुड़ने में ही मुस्लिमों की भलाई है। भारत में हर तरीके से मुस्लिमों को पूरी आजादी है। लेकिन चुनाव में उनको कुछ लोग गलत गुमराह कर भाजपा के खिलाफ बहकाते आ रहे है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष कमर सिद्वदकी ने कहा कि मुस्लिमों के लिए भाजपा का दरवाजा खुला है। कार्यक्रम में पहुंचने पर आतिफ रसीद का पगड़ी पहनाकर नदीम गौड़ आदि द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, डा. रंजीत सिंह गोर्सी, संजय वर्मा, हरिराम सक्सैना, हरिद्वार के पूर्व अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अनीस अहमद, शौकीन, बाहर आलम, सलीम सलमानी, सभासद निसार अहमद आदि रहे।