मुजफ्फरनगर: नगर के व्यापारी फौजी लाल सिंघल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके इंजीनियर बेटे अंशुल और उनकी पत्नी को मोबाइल पर धमकी भरे कॉल आए हैं। कॉल करने वाले ने उन्हें रंगदारी देने के लिए कहा और पैसे न देने पर हत्या की चेतावनी दी।

कुंदनपुरा स्थित दाल मंडी के रहने वाले फौजी लाल ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर यह घटना दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा वर्तमान में घर से ही काम कर रहा है। इस धमकी और रंगदारी की मांग से पूरे परिवार में डर का माहौल है।

व्यापारी ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। शहर कोतवाली पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।