मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के खादर के गांवों में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय किसानों और अन्य ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और बाढ़ की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
जिया चौधरी ने गंगा बैराज बांध पर जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और किसानों के हालात समझे। इसके बाद उन्होंने इस गंभीर स्थिति की रिपोर्ट जिला अधिकारी से बातचीत कर सपा हाईकमान को भेजी।
इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सपा नेता सरदार प्रेम सिंह, रजनीश यादव, इसरार अब्बासी और शहनवाज मलिक भी मौजूद थे।