शामली: छत से गिरकर मुरसलीन की मौत

शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। मुरसलीन (50) की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मुरसलीन अपने घर की छत पर सो रहे थे। परिवार आंगन में टेबल फैन चला कर सो रहा था। रात करीब 2:30 बजे फैन की पंखुड़ी टूट गई और तेज आवाज हुई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर मुरसलीन तेजी से नीचे की ओर भागे, लेकिन संतुलन खोने से छत से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here