आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टा ने छह उम्मीदवारों का एलान किया है। सूची में सपा ने भदोही लोकसभा सीट ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है।

समाजवादी पार्टी ने इन छह उम्मीदवारों को दिया टिकट
बिजनौर (6) - यशवीर सिंह
मेरठ (10) - भानु प्रताप सिंह (एडवोकेट)
नगीना (5) - मनोज कुमार (Ex. ADJ)
लालगंज (68) - दरोगा सरोज
अलीगढ़ (15) - बिजेंद्र सिंह
हाथरस (16) - जसवीर बाल्मिक