प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण के निर्माता और निर्देशक रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर की अस्थियों का आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जन किया गया। इससे पहले उनके पोते शक्ति सागर ने पारंपरिक कर्मकांड के तहत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।
आनंद सागर का 13 फरवरी को मुंबई में निधन हुआ था। शुक्रवार को परिवार के सदस्य अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित संजय पटवर की देखरेख में शक्ति सागर ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।
पूजा संपन्न होने के बाद परिवार ने आनंद सागर की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया और इसके बाद परिवार मुंबई लौट गया।