नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में भाषण देते हुए उन सदस्यों को विदाई दी जो इस सत्र के बाद सदन से रिटायर हो रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विशेष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, शरद पवार और उपाध्यक्ष हरिवंश की सराहना की।

राजनीति में फुल स्टॉप नहीं होता

पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता। इसलिए कई सदस्य भविष्य में फिर से सदन में लौट सकते हैं और नई जिम्मेदारी निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, "देवगौड़ा जी, खरगे जी और शरद पवार जी ऐसे नेता हैं जिनके जीवन का आधा समय संसदीय प्रणाली में बीता है। सभी सांसदों को इनसे सीख लेनी चाहिए।"

पीएम मोदी ने रिटायर होने वाले सांसदों के योगदान को सराहा और कहा कि समाज में उन्हें नई जिम्मेदारी और अवसर मिलेंगे।