जम्मू कश्मीर के लिए सौगात है 370 का हटना: हंसराज हंस

जम्मू : दिल्ली के उत्तर-पूर्व के भाजपा सांसद व प्रसिद्ध सूफी गायक हंस राज हंस ने अनुच्छेद 370 हटने को जम्मू कश्मीर के लिए मोदी सरकार की बड़ी सौगात बताया है। जम्मू में जिला विकास परिषद चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में जम्मू पहुंचे हंस राज कश्मीरी हुक्मरानों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई पारदर्शिता में भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। हंस राज हंस जम्मू जिले के बाद वीरवार को कठुआ जिले के बरनोटी व अन्य कुछ इलाकों में प्रचार करेंगे। हंस राज ने नगरोटा के साथ भलवाल, इलाके मेुं चुनावी रैलियां कर पारदर्शिता, सुशासन व तेज विकास के लिए भाजपा को सशक्त बनाने पर जोर दिया। ग्रामीण लोकतुंत्र को मजबूत बनाने के लिए भाजपा ने इस प्रदेश में जिला विकास परिषद चुनाव करवाए। कश्मीर की पार्टियों लोगों को मजबूत होता नहीं देखना चाहती थी। अब लोग मजबूत हो गए और कश्मीरी पार्टियां कमजोर हो गई। हंस राज हंस ने जम्मू के दोमाना व पुरखू इलाकों में कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शाम को हंस राज हंस ने पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। उन्हें जोर दिया कि युवा कार्यकर्ता बेहतर समन्वय से भाजपा को जिला विकास परिषद चुनाव में कामयाब बनाकर लोगों को विकास का लाभ दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here