30/05/2021 आज का राशिफल

मेष

पॉजिटिव- आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपकी कोई पारिवारिक योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती हैं। आप अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा सुखद परिणाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में पारिवारिक सदस्यों की सहमति अवश्य लें। घर के सदस्यों का भी सम्मान करना जरूरी है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद संभव है। हालांकि आप परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार व मूल्यांकन करने की जरूरत है। जन संपर्क का दायरा और अधिक विस्तृत करने से आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी।
लव- अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

वृष

पॉजिटिव- आपको अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल सकती हैं। इसलिए समय की कीमत और महत्व का सम्मान करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अहम कार्य भी आज संपन्न होने की संभावना है।
नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही से परहेज करें। किसी की व्यक्तिगत लाइफ में हस्तक्षेप करने से आपका अपमान भी हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें। यह समय बहुत ही धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- व्यापार में नई पार्टियों और नए लोगों के साथ व्यवहार करते समय सतर्क रहें। कोई धोखाधड़ी होने की आशंका बन रही है। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए अपने आराम के लिए भी कुछ समय निकालें तथा व्यायाम करना भी जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन

पॉजिटिव- समय जमकर मेहनत करने का है। और सफलता भी निश्चित है। कुछ पुराने मतभेद दूर होंगे तथा आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आने से टेंशन रहेगी। परंतु धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो जाएगा। इसलिए सकारात्मक बने रहें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या हल हो सकती है। परंतु कार्यस्थल में सभी कार्य अपनी निगरानी में ही करवाएं। ऑफिस के कार्यों को घर पर करने से कुछ परेशानियां आएंगी, बहुत ही सावधानी रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी विचारधारा और मानसिक स्थिति को स्वस्थ बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क

पॉजिटिव- परिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करें। इससे वातावरण खुशनुमा और अनुकूल होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या को हल करने में भी आपका बेहतरीन योगदान रहेगा।
नेगेटिव- कोई शोक पूर्ण समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा। युवाओं को अपने कैरियर संबंधी किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से दोबारा प्रयास करना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। अगर कहीं बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके बारे में पूरी तहकीकात अवश्य कर लें। भावुकता में आकर बिना सोचे-समझे दूसरों का अनुसरण करना नुकसानदायक रहेगा।
लव- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी अविवाहित सदस्य के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। इस समय स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह

पॉजिटिव- समय सामान्य फलदायक है। अपने राजनैतिक अथवा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। कोशिश करने पर कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। परंतु ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें।
नेगेटिव- समस्याओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। ध्यान रखें कि आपकी ही कोई गलती आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। इस समय आर्थिक स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए खर्च पर भी कंट्रोल करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ समस्याएं आएंगी। इस समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। ज्यादा तनाव लेने से आपकी कार्य प्रणाली पर असर आ सकता है। नौकरी पेशा लोग भी ज्यादा स्ट्रेस ना लें।
लव- अपनी समस्याओं को परिवार जनों के साथ जरूर सांझा करें। उचित समाधान मिलेगा तथा पारिवारिक माहौल भी सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग– आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या

पॉजिटिव- कोई कार्य सिद्धि होना संभव है। इसलिए अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें। घर के रखरखाव और सुधार संबंधी कार्यो की भी रूपरेखा बनेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान तथा सेवा में किसी प्रकार की कमीं ना आने दें।
नेगेटिव- बच्चों की पढ़ाई अथवा कैरियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। परंतु यह समय धैर्य रखने का ही है। कभी-कभी ज्यादा प्राप्ति की इच्छा और जल्दबाजी नुकसानदायक रह सकते हैं। संतोष रखना आपको तनाव मुक्त रखेगा।
व्यवसाय- ज्यादा मेहनत और कम परिणाम जैसी स्थिति रहेगी, परंतु फिर भी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में आज कार्य भार कम होने से राहत मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। किसी को प्रेम का इजहार करने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नकारात्मक माहौल के बीच धैर्य और संयम रखना ठीक है।
भाग्यशाली रंग– केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

तुला

पॉजिटिव- विशेष तौर से युवा वर्ग ध्यान रखें कि आज कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। अगर कोई स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो आज उस पर ध्यान देने के लिए समय अनुकूल है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए उचित रहेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से कोई अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव व सहयोग को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए उत्तम है। इस समय अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए पेट को संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक

पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल है। अपने आसपास के वातावरण में कुछ बदलाव महसूस करेंगे और इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों को अपने कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- वरिष्ठ तथा सम्मानित व्यक्तियों के मान-सम्मान को उचित बनाकर रखें। व्यर्थ की बहस या गपशप करने में अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करें। गुस्सा और जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोई पैत्रक मसला भी उठ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां आपके द्वारा नियंत्रित रहेंगी। अधिकतर काम समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्य भार की अधिकता रहेगी। और घर से ही सारी गतिविधियां होने से दिक्कतें भी आएंगी।
लव- पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा घर के वातावरण को उचित और मधुर बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और थकान जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें। मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक– 2

धनु

पॉजिटिव- दूसरों के प्रभाव में ना आएं। अपने उसूलों और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करें, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आपकी किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। अपनी चीजों की संभाल खुद करें। नकारात्मक परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसकी वजह से अत्यधिक व्यस्तता भी रहेगी। ऑफिस में अपने कामों में किसी अन्य व्यक्ति का सहयोग ना लें। गलत सलाह नुकसानदायक रह सकती हैं।
लव- विवाहित जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में ही अनुकूलता रहेगी। किसी पुराने मित्र से सुकून भरा वार्तालाप भी रहेगा।
स्वास्थ्य- गुस्सा और तनाव जैसी नकारात्मक स्थितियों से अपना बचाव रखें। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय चिंतन-मनन में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मकर

पॉजिटिव- इस समय कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, परंतु आपका आत्मविश्वास आपको उनसे जूझने की क्षमता भी प्रदान करेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों के उचित परिणाम मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य सुधार जैसी शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न भी रहेगा।
नेगेटिव- भावुकता में आकर किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ना लें। समय के अभाव के कारण आप उसे निभा नहीं पाएंगे। उसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। लेन-देन संबंधी कोई भी काम ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। समय अनुकूल है। तरक्की के अवसर मिलेंगे। नौकरी में इस बात का ध्यान रखें कि किसी अधिनस्थ कर्मचारी की वजह से आपको कोई नुकसान हो सकता है।
लव- प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी। मुलाकात करने का भी अवसर मिल सकता है। घर का माहौल भी उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- पाचन संबंधी समस्या से बचने के लिए असंतुलित खानपान से परहेज रखें। कुछ समय व्यायाम में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग– पीला, भाग्यशाली अंक– 9

कुंभ

पॉजिटिव– काफी समय बाद किसी प्रिय से मिलने का अवसर मिलेगा। तथा आपसी मुलाकात खुशी और उमंग भरी रहेगी। सांसारिक कार्यों को भी आप शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कर लेंगे।
नेगेटिव- आकारण ही किसी छोटी सी बात पर घर में वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शांति पूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- कोई महत्वपूर्ण काम आज बिना रुकावट पूरा हो जाएगा। परंतु अपने कार्य की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। आलस बिल्कुल ना करें। बाहरी संपर्कों से भी बिजनेस मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मंगेतर से किस छोटी सी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें। अपना नियमित चेकअप करते रहें।
भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन

पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। शांतिपूर्ण वातावरण में रहने से आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति की अनुभूति होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह की तैयारियां संबंधी योजनाएं बनेगी।
नेगेटिव- बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखनी जरूरी है। किसी भी परेशानी में विश्वसनीय मित्र के साथ विचार विमर्श करने से आपको अवश्य ही कोई उचित हल मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय के प्रति बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी कोई नई योजना या कार्य कामयाब नहीं होंगे। मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ तनाव रह सकता है। नौकरी में विशेष कार्यभार मिलेगा।
लव- घर में उचित व्यवस्था तथा सामंजस्य बना रहेगा। पति-पत्नी भी आपसी संबंधों में मधुरता बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी समस्या से अपना बचाव रखने के लिए उचित सावधानी रखें। प्राणायाम करना इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here