मेरठ में साप्ताहिक बंदी का आदेश वापस, अब सोमवार से खुलेंगे सभी बाजार

संवाददाता :रक्षित चौधरी

मेरठ संयुक्त व्यापार संघ,मेरठ नवीन गुप्ता अध्यक्ष ने बताया कि कल सोमवार को मेरठ जनपद के सभी बाजार सुबह 7 बजे से रात्रि 7 बजे तक खुलेंगे।

मेरठ में अब सोमवार को बाजार खुलेंगे। दो दिन शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन होने के कारण सोमवार की साप्ताहिक बंदी को फिलहाल रोका गया है।

दरअसल, सोमवार को बंदी होने के कारण व्यापारी अपनी दुकान हफ्ते में चार दिन खोल पा रहे थे। इससे व्यापारियों में आक्रोश बढ़ रहा था। व्यापारियों की सहूलियत के लिए प्रशासन ने साप्ताहिक बंदी हटा दी है।किसी बाजार में लागू नहीं होगी साप्ताहिक बंदीमेरठ में अब सिर्फ शासन के आदेशानुसार शनिवार, रविवार वीकेंड लॉकडाउन रहेगा।

किसी भी बाजार में साप्ताहिक बंदी नहीं होगी। शेष पांच दिन सभी बाजार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगे। जनता जाकर खरीदारी कर सकती है। हालांकि इस दौरान कोविड प्रोटाकॉल का पालन करना होगा।

कारोबार को हो रहा था भारी नुकसान
अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि तीन दिन लगातार बाजार बंद होने से कारोबार को भारी नुकसान हो रहा था। पहले ही 2020 के बाद 2021 के लॉकडाउन में
कारोबारियों का भारी नुकसान हुआ है। मेरठ में लॉकडाउन भी सबसे बाद में खोला गया। इसलिए जिलाधिकारी से बाजार खोलने का अनुरोध किया उन्होंने व्यापारी वर्ग की परेशानी समझी
और साप्ताहिक बंदी करने से मना कर दिया है। डीएम ने डीएलसी को साप्ताहिक बंदी पर बाजार खुले रहने की अनुमति दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here